शिव सेना ने लगाया रक्तदान शिविर, 21 ने दान किया रक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमणकाल में रक्त की कमी को देखते हुए शिव सेना ने रक्तदान के लिए पहल की है। शनिवार को लगाये गये शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया गया।

संक्रमणकाल में रक्त की कमी को देखते हुए शिव सेना के कालाढूंगी विधान सभा प्रभारी मुकेश जोशी के नेतृत्व में सीताराम चौराहा लोहरियासाल तल्ला में शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री महेश शर्मा व शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में रक्त की महत्ता बढ़ गई है। ऐसे में रक्तदान की पहल सराहनीय है। कहा कि दान किए गए रक्त से किसी गंभीर रोगी को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान की अपील की।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

इस दौरान मुकेश जोशी ने कहा कि रक्त की कमी को दूर करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविरों का आयोजन पूरे जिले में किया जाएगा। साथ ही रक्तदान के प्रति लोगों में भी जागरूकता पैदा की जाएगी। शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया गया। मुखानी स्थित स्व. बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर को सफल बनाने में शिव सेना जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, मंडल सचिव पदमपाल, जिला मंत्री अशोक सिंधी, महानगर अध्यक्ष प्रमोद आर्या, छवि किशोर जोशी, मोहन जोशी, भावना जोशी, हिना जोशी, गीतांजलि बोरा, विनीता जोशी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440