क्या वास्तव में खीरे को छीलकर खाया जाना चाहिए? आइए जानते हैं…

खबर शेयर करें

Should cucumbers really be eaten peeled? Let’s know…

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सलाद के रूप में कच्चा खाया जाने वाला खीरा एक से एक कई जबरदस्त पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है। क्योंकि खीरे में 95 प्रतिशत तक पानी मौजूद होता है। यही वजह है कि गर्मी में कड़ी धूप की वजह से होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने में खीरा आपकी काफी मदद कर सकता है। हालांकि कुछ लोग खीरे को छीलकर तो कुछ इसे साबुत खाना पसंद करते हैं। अब सवाल उठता है कि खीरे को छीलकर खाना कितना सही है? क्या वास्तव में खीरे को छीलकर खाया जाना चाहिए? आइए जानते हैं इसका जवाब…

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खीरे को छीलकर खाने से ज्यादा फायदेमंद इसे बिना छीले खाना है। अगर आप खीरे को बिना छिले खाएंगे तो आपको इसके कई फायदे मिलेंगे। क्योंकि खीरे के छिलके में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीके से फायदे पहुंचाते हैं। इसके छिलके में टैनिन और फ्लेवोनोइड्स सहित एक से एक एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करते हैं और तो और पुरानी बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं। आइए जानते हैं कि बिना छीले खीरे खाने के क्या फायदे मिलते हैं।

छीलकर खीरा क्यों नहीं खाना चाहिए?

वजन कम करने में मिलती है मदद
जब आप खीरे इसके छिलके उतारे बगैर खाते हैं तो आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। खीरे का छिलका बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है। यही वजह है कि साबुत खीरा खाने से आपका वजन भी तेजी से घटता है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

नहीं होगी कब्ज की समस्या
अगर आप छिलका सहित खीरा खाएंगे तो आपको कब्ज की परेशानी नहीं होगी। आपका पेट रोजाना साफ होगा और शरीर भी हाइड्रेटेड रहेगा। साबुत खीरे खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी।

शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार
खीरे को बिना छीले खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है और तो और टॉक्सिन्स को बाहर निकालना भी आसान हो जाता है।

रखें इन बातों का ध्यान

  1. खीरे को साबुत खाने से पहले इसे अच्छे से धो लें।
  2. हो सके तो खीरे को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
  3. खीरे के ऊपर और नीचे का सिरा काटकर अलग कर दें।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440