उत्तराखण्ड में अगले दो दिनों में बौछारें पड़ने उम्मीद, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का पूरा हाल…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बौछारें पड़ने की संभावना है। आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। अगले दो दिन भी बौछारें पड़ने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में मई के महीना सूखा गुजरने के बाद जून की शुरुआत बारिश के साथ हुई है।

लगभग 8 दिनों तक प्रचंड गर्मी सहने के बाद दून वासियों को बारिश पड़ने से हल्की राहत मिली है। रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। हालांकि रविवार को देहरादून का मौसम शुष्क रहा लेकिन गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून में मौसम शुष्क बना रहने से लेकर आंशिक बादल तक छाए रह सकते हैं। मंगलवार और बुधवार को आंशिक बादलों के बीच तीव्र बौछार के एक-दो दौर हो सकते हैं। जिससे तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।

देहरादून का तापमान 8 दिनों के बाद 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ के हर्षित पाण्डेय का क्रिकेट में धमाका, उत्तराखंड की अंडर-16 टीम में चयन; घरेलू क्रिकेट में जड़ चुके हैं 10 शतक

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ के हर्षित पाण्डेय का क्रिकेट में धमाका, उत्तराखंड की अंडर-16 टीम में चयन; घरेलू क्रिकेट में जड़ चुके हैं 10 शतक

Showers are expected in Uttarakhand in the next two days, there will be relief from heat, know the complete weather condition…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440