श्राद्ध पक्ष 2022: पितृपक्ष के दिनों में यदि सपने में दिख जाएं पूर्वज तो समझ लें…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सपने में पूर्वजों का आना बहुत ही सामान्य बाते है, यदि वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो सपना आना स्वभाविक है क्योंकि उस दौरान हमारा मस्तिष्क अचेक अवस्था में होता है। उस समय हमारे मन में जिन बातों का गहरा प्रभाव होता है, सपने भी अकसर वही बातें हमें दिखाई देती हैं। तो यदि आपको श्राद्ध पक्ष में सपने में पूर्वज दिखाई देते हैं तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं..

इसका मतलब होता है शुभ समाचार मिलना
माना जाता है कि अगर आपके सपने में कोई मृत परिजन यानी की आपके पूर्वज आपको दिखाई दे रहे हैं या फिर वो शांति की मुद्रा में खड़े हैं तो वो इस बात का संकेत देते हैं कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

श्राद्ध ग्रहण करने का ऐसे मिलता है संकेत
श्राद्ध पक्ष में अगर आपके पूर्वज सपने में आपको आकर सुखी, संपन्नता और सफलता का आशीर्वाद देते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि पूर्वजों के लिए आपके द्वारा किया गया श्राद्ध उन्घ्होंने ग्रहण कर लिया है और वे आपसे बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

आत्मा भटकने का देते हैं संकेत
यदि आपको मृत परिजन बार-बार सपना दे रहे हैं, तो इसका अर्थ वे आपको बताना चाहते हैं कि उनकी आत्मा भटकने की स्थिति में है। अपन पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आपको घर में एक बार रामायण या गिता का पाठ करवाना चाहिए।

बहुत करीब दिखाई दे मृत परिजन
अगर आपको अपने परिजन बहुत करीब दिखाई देते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है की वे अपने परिवार के मोह से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इसलिए इस तरह का सपना आने पर हर दिन गाय को रोटी खिलाएं और अमावस्या के दिन धूप देकर उन्हें भोग लगाएं। ऐसा करने से हमेशा आपके घर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

सपने में कोई वस्तु मांगें
अगर श्राद्धपक्ष में आपको आपके पूर्वज सपने में ऐसी अवस्था में नज़र आते हैं जिसमें वे हमें निर्वस्त्र दिखाई दे रहे हैं या फिर उनके पैरों में जूते-चप्पल नहीं हैं या फिर वह भूखे हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि वे हमसे कुछ मांग रहे हैं। इसलिए इस तरह का स्वप्न आने पर किसी गरीब को जरुरत की चीज़ों का दान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440