श्री आँवलेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम

खबर शेयर करें

29 भजन संध्या व 30 को यज्ञोपवित संस्कार व विशाल भण्डारा

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां शंकर चौक रामलीला मैदान निकट श्री आँवलेश्वर महादेव मंदिर के भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव तथा बसन्तोत्सव के पावन पर्व दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 29 जनवरी को सायं 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा तथा 30 जनवरी को यज्ञोपवित संस्कार एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के महन्त गोपाल दत्त भट्ट (शास्त्री) एवं पं0 प्रमोद भट्ट ने बताया है कि मन्दिर परिसर में होने वाले उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि बंसती पंचमी के दिन लगभग दो दर्जन बटूकों के सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार आचार्यों द्वारा विधि विधान के साथ किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

उन्होंने सभी भक्तजनों से 29 जनवरी को शाम को मन्दिर परिसर में होने वाले सायं 7 बजे भजन संध्या व 30 जनवरी को दिन में 1 बजे स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित विशाल भण्डारे में पहुंचने की अपील की हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440