श्री आनन्द आश्रम ने किया प्रेस क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष संजय तलवार का सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (संवाददाता-सुशील भट्ट)। श्री आनन्द आश्रम (बाबा नीब करोरी बृद्धाश्रम) द्वारा मंगलवार को भवानी गंज स्थित कार्यालय में प्रेस क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष संजय तलवाड़ को सम्मानित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री आनंद आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद द्वारा क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व साथ ही प्रेस क्लब के उपस्थित सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार ने कहा कि उक्त संस्था विगत कई वर्षों से वृद्धों की सेवा में लगी हुई है तथा इस प्रकार की संस्थाएं समाज को एक नया आयाम देती हैं। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार की संस्थाओं का हमेशा सहयोग करते रहेंगे ।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के महामंत्री रवि दुर्गापाल, अजय चौहान, नीरू भल्ला, सुशील भट्ट, योगिता बनोला, भावना बिष्ट, ममता देवाल, याशिका रावल, सागर कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कुमाऊँनी भाषा प्रतियोगिता में आर्डन स्कूल के नैतिक पांडेय ने मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440