समाचार सचए हल्द्वानी डेस्क। श्री गिरिजा देवी सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आज कथा व्यास डॉण् नवीन चन्द्र जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने पाण्डवों द्वारा किए गए राजसूय यज्ञ का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ही यज्ञ के अधिष्ठातृ देव हैं और उनकी कृपा के बिना कोई भी यज्ञ पूर्ण नहीं हो सकता।
कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हर कदम पर पाण्डवों की सहायता की और भक्ति ही वह नौका है जो मनुष्य को भवसागर से पार कराती है। इस अवसर पर सुदामा के दिव्य चरित्र का भी मार्मिक वर्णन किया गयाए जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के समापन पर फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने व्यास पूजन किया। आज के यजमान हिमांशु कन्यालए लाखन सिंह बिष्ट, डॉ0 एस तिवारी, सोवन सिंह, प्रमोद पाण्डेय, घनश्याम शर्मा, सतीश जोशी, राधिका जोशी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि.विधान से पूजन किया।
आचार्य प्रमोद जोशीए आचार्य प्रकाश चन्द्र जोशीए हेम चन्द्र जोशीए गोविन्द बल्लभ जोशीए प्रशान्त जोशी एवं शानू जोशी ने पाठ किया। आयोजन के अंतर्गत कल पूर्णाहुति एवं भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



