शुक्ला के सामाजिक कार्यों को मिला एक और सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता आशा शुक्ला को कोरोना काल में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पंखुड़िया सामाजिक संस्था द्वारा हल्दूचौड़ में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें मानव होने के नाते दूसरों की सहायता करनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना से हमें घबराने के बजाय मास्क आदि पहनकर बीमारी से बचाव करना चाहिए। शुक्ला को इससे पूर्व भी अनेक स्थानों पर मास्क व सेनेटाइजर आदि बांटने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि वे आगामी दिनों में निर्धनों को कंबल आदि का वितरण करेंगी। वहीं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्होंने नैब में फलों का वितरण किया था।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440