उत्तराखण्ड में बिजली कटौती के खिलाफ पूर्व सीएम का धूप में बैठकर मौन उपवास

खबर शेयर करें

सरकार को जनहित के विषयों पर फोकस करना चाहिए: रावत

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बिजली कटौती के खिलाफ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धूप में बैठकर मौन उपवास किया। अपने मसूरी रोड स्थित आवास परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उपवासन की शुरुआत सूर्य देव के मंत्र उच्चारण के साथ की। तेज धूप में उपवास के बाद श्री रावत ने कहा की प्रदेश में बिजली संकट के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक वक्त उत्तराखंड भरपूर बिजली और सस्ती बिजली के लिए जाना जाता था। आज राज्य में बिजली भी महंगी हो रही है और कटौती बहुत ज्यादा हो रही है। श्री रावत ने कहा कि सरकार को अनावश्यक कार्यों पर ऊर्जा जाया करने के बजाय जनहित के विषयों पर फोकस करना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की राज्य में सरकार की लापरवाही की वजह से जो विद्युत संकट पैदा हुआ, बिजली मिल नहीं रही है। अघोषित तरीके से घंटों-घंटों तक बिजली नहीं आ रही है। इंडस्ट्रीज परेशान हैं, व्यवसायी परेशान हैं, अध्ययनरत छात्र परेशान हैं और लगभग 8 से 10 घंटे तक की कटौती ग्रामीण क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में नजर आ रही है और मैंने इसके खिलाफ पहले भी आवाज बुलंद की थी, आज मेरा एक निजी प्रयास है, एक सीनियर सिटीजन के नाते, यह मेरा गैर राजनीतिक प्रयास है इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ताकि सरकार अपनी कमियों को देख सके, विद्युत व्यवस्था में जो अव्यवस्था पैदा हो रही है उसको दुरुस्त करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440