समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सिंघाड़ा पानी में पैदा होता है। इसलिए इसे पानी फल भी कहा जाता है। सिंघाड़ा खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। अक्टूबर से सिंघाड़े का फल मिलने लगता है। सर्दियों में यह फल हर जगह मिलता है। सिंघाड़े को कच्चा भी खाते हैं। इसे उबाल कर नमक के साथ भी खाया जाता है। जब सिंघाड़े का सीजन नहीं होता, तब भी इसके आटे का इस्तेमाल हलवा वगैरह बनाने में किया जाता है। सिंघाड़ा में विटामिन ए, सिट्रिक एसिड, फॉस्फोरस, विटामिन सी, मैंगनीज, थायमिन, कार्बाेहाइड्रेट, फाइबर, आयोडीन और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इन तत्वों के होने से सिंघाड़ा हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। अगर रोज 25-50 ग्राम सिंघाड़ा खाया जाए तो इससे कई तरह के फायदे होते हैं। जानते हैं इसके बारे में।
- प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
प्रेग्नेंट महिलाओं को सिंघाड़ा जरूर खाना चाहिए। इससे उन्हें ताकत मिलती है। खासकर गर्भावस्था के अंतिम महीनों में सिंघाड़ा जरूर खाना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण को ताकत मिलती है और उसका विकास अच्छी तरह से होता है। सिंघाड़ा महिलाओं में ल्यूकोरिया की बीमारी को भी ठीक करता है। जिन महिलाओं को गर्भपात हो जाता हो, उन्हें सिंघाड़े का इस्तेमाल करके देखना चाहिए। इससे लाभ होता है। - थायरायड की समस्या को करता है दूर
थायरॉयड की समस्या में भी सिंघाड़ा फायदा करता है। सिंघाड़ा में आयोडीन पर्याप्त मात्रा में होता है। आयोडीन गले से संबधित बीमारियों में कारगर होता है। सिंघाड़ा खाने से थायरॉयड ग्रंथि सही तरीके से काम करने लगती है। लेकिन जिन लोगों को थायरॉयड से जुड़ी बीमारी हो, उन्हें रोज ली जाने वाली दवा नहीं छोड़नी चाहिए। - गले की समस्या में फायदेमंद
गले में किसी तरह की समस्या हो तो सिंघाड़ा खाने से फायदा होता है। अगर गला बैठ गया हो, गले में खराश हो गई हो या टॉन्सिल में सूजन आ गई हो तो सिंघाड़े को उबाल कर खाएं। सिंघाड़े का आटा दूध में मिला कर पीने से भी गले की समस्याओं में फायदा होता है। - एसिटिडी को करता है दूर
अगर एसिडिटी की समस्या हो और गैस ज्यादा बन रही हो तो सिंघाड़ा खाने से फायदा होता है। यह एसिटिडी को खत्म करता है। यह अधिक पित्त बनने और कब्ज की समस्या में भी फायदा करता है। अगर भूख नहीं लगती हो तो सिंघाड़ा खाने से अच्छी भूख लगती है। - स्किन के लिए लाभप्रद
सिंघाड़ा खाने से स्किन चमकदार बनी रहती है। यह बालों के लिए भी फायदेमंद है। सिंघाड़े में हमारे शरीर को डिटाक्सिफाई करने का गुण है। इसे खाने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा दमकने लगती है। सिंघाड़ा खाने से जल्दी मुंहासे भी नहीं होते। - बालों के लिए सिंघाड़े में मौजूद तत्व हमारे बालों को खराब होने से बचाने का काम करते हैं। यही नहीं ये बालों की मजबूती के लिए भी काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से बालों को उचित पोषण मिलता है।
- त्वचा के लिए ये हमारे शरीर में विषैले पदार्थों से शरीर को डिटाक्स करता है। इसके अलावा ये चेहरे से मुंहासे आदि को हटाकर त्वचा में दमक उत्पन्न करता है।
- डिहाइड्रेशन में अगर आपको लगता है कि डिहाइड्रेशन की समस्या गर्मी में होती है तो आप गलत है। सर्दियों में लोग अक्सर कम ही पानी पीते है। इस वजह से शरीर में निर्जलीकरण की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लेकिन सिंघाड़े का सेवन आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से बचा लेता है। क्योंकि इसमें बेहतर मात्रा में पानी होता है।
- फटी एड़ियों के लिए सिंघाड़ा खाने से फटी एड़िया भी ठीक हो जाती है, शरीर में मैग्नीज की कमी होने से ऐसा होता है। सिंघाड़े के सेवन से मैग्नीज की आपूर्ति हो जाती है। और फटी हुई एड़ियों से हमें राहत मिलती है।
- दाद खुजली का इलाज नींबू के रस में सूखे सिंघाड़े को पीसकर नियमित रूप से लगाने पर दाद-खुजली ठीक हो जाती है। नकसीर में फायदेमंद जिन लोगों की नाक से खून आता है, उन्हें बरसात के मौसम के बाद कच्चे सिंघाड़े खाना फायदेमंद है।
- अनिद्रा के लिए अनिद्रा के उपचार में भी सिंघाड़ा सकारात्मक भूमिका निभाता है. क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोलिफेनोलिक और फ्लेवोनॉइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीकैंसर गुण भी मौजूद होता है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


