समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते राज्य के मंत्री तथा विधायकगण डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में अपनी निधि से मदद को अपने हाथ बढ़ाने शुरू कर दिये है। शुक्रवार को सितारगंज क्षेत्र विधायक सौरभ बहुगुणा ने सीएसआर मद से 10.80 लाख के आक्सीजन कन्सेेंटेटर व 2.40 लाख के आक्सीमीटर चिकित्सालय प्रबन्धन को दिये।
इस मौके पर विधायक श्री बहुगुणा ने कहा कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय कुमाऊं का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल है जहां कुमाऊं भर के अलावा अन्य जनपदों के कोरोना संक्रमित मरीजो का ईलाज सफलापूर्वक हो रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजो के दिनरात इलाज व देखभाल करने वाले चिकित्सालय के सभी चिकित्सक एवं स्टाफ बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा एसटीएच को उनके स्तर से और भी मदद दी जायेगी।
विधायक नैनीताल संजीव आर्य ने कहा कि इस कठिन दौर में यहां के सभी चिकित्सक धैर्य एवं पूरे मनोयोग से मरीजों के ईलाज एवं सेवा मे तत्पर है। इन सभी का कार्य प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। उन्होंने बताया कि विधायक श्री बहुगुणा द्वारा बेतालघाट चिकित्सालय को भी 02 आक्सीजन कन्सेेंटेटर दिये गये हैं।
इससे पूर्व विधायक श्री बहुगुणा ने 10.80 लाख की लागत के 08 आक्सीजन कन्सेंटेटर डब्लफ्लो तथा 2.40 लाख की लागत के 200 आक्सीमीटर चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक डा0 अरूण जोशी को दिये। सहयोग के लिए सिंगापुर लूचौंग चुवान एवं उर्वशी सहाय का आभार व्यक्त किया।
चिकित्सालय परिसर मे संक्षिप्त कार्यक्रम में विधायक बहुगुणा के साथ नैनीताल संजीव आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सितारगंज मण्डी समिति अध्यक्ष अमरजीत सिह, कलम जिन्दल, उदय सिह राणा, अतीत अहमद, डा0 अरूण जोशी, डा0 हरेन्दर सिह, आलोक उप्रेती, कुलदीप कुल्याल, विजय रौतेला आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












