समाचार सच, हल्द्वानी। युवाओं की रगों में जहर खोलने वाले नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने भारी मात्रा में एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गन्ना सेंटर के पास चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 117.5 गाम स्मैक बरामद हुई पूछताछ में युवक ने बताया कि रुद्रपुर के रम्पुरा से स्मैक खरीदकर लाता था। उसने बताया कि वह खुद भी स्मैक पीता है और अपना खर्च चलाने के लिए स्मैक युवाओं को बेचता है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम आकाश पुत्र रमेश निवासी रम्पुरा रूद्रपुर बताया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में पुलिस टीम में एओजी प्रभारी राजवीर सिंह, चौकी प्रभारी टीपी नगर पंकज जोशी, एसआई काठगोदाम थाना मनोज कुमार, कां. चंदर सामंत, विरेंद्र नाथ, राजेंद्र जमनाल, कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला, भानु प्रताप, दिनेश, अशोक रावत, अनिल गिरी, अनिल टम्टा शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















