कोरोना कॉल में योगदान देने वालों को किया जाएगा सम्मानित
समाचानर सच, हल्द्वानी। विकास पुरुष स्व. पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती एवं पुण्य तिथि पर 18 अक्टूबर सोमवार को स्मृति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने देते हुए बताया है कि यात्रा प्रातः 10 बजे कैंप कार्यालय पालीशीट काठगोदाम से शुरू होगी। यात्रा नैनीताल मुख्यमार्ग होते हुए स्वराज आश्रम पहुंचेगी। स्मृति यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी समेत अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेगें।
श्री बल्यूटिया ने बताया कि विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती और पुण्यतिथि पर स्मृति यात्रा के साथ ही कोरोना काल में अनुकरणीय योगदान देने वाले कोरोना वॉरियर्स का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कैंप कार्यालय पॉलीशीट काठगोदाम परिसर में आयोजित किया जाएगा। बल्यूटिया ने बताया कि कोरोना काल में निस्वार्थ रूप से जनसेवा करने वाली आशा कार्यकर्ताओं, उपनल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


