3.6 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 3.6 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   राहुल का छात्र संवाद या चुनावी स्क्रिप्ट? बीजेपी का पलटवार, बोली- युवाओं का समय बर्बाद कर गए कांग्रेस नेता

आम्रपाली चौकी पुलिस के अनुसार बीते सोमवार की देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से लामाचौड़ चौराहे के पास स्मैक तस्करी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान पर छापा मारा गया। जहां संदिग्धावस्था में खड़ा युवक पुलिस कर्मियों को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 3.6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये युवक ने सूरज कुमार टम्टा पुत्र लीला राम टम्टा निवासी पोखरा लामाचौड़ बताया है। सूरज ने बताया कि वह उक्त स्मैक मंडी से खरीद कर लाता है और युवाओं व छात्रों को बेचने का काम करता है। तस्कर स्वयं भी स्मैक का आदी है।

यह भी पढ़ें -   20 दिन के अनशन के बाद तड़के उठा ले गई पुलिस! जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक अस्पताल पहुंचाए गए, छात्रों में मचा हड़कंप
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440