स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। थर्टी फर्स्ट व नववर्ष पर शांति व्यवस्था कायम रखने व कोविड नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस को पकड़े गये तस्कर के पास से स्मैक बरामद हुई है। जबकि पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में भी कईयों पर कार्यवाही की है। थर्टी फर्स्ट पर सुरक्षा व्यवस्था व कोविड नियमों के पालन को लेकर टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश शर्मा व गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस ने टांडा बैरियर पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कार संख्या यूके 04 जेड-4327 को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 4.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर कार सवार लोकेश कुमार पुत्र दिनेश चंद्र निवासी बागजाला गौलापार को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच मौका पाकर कार चालक सौरभ कुमार निवासी हीरानगर जंगल की तरफ भाग निकला। पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने बताया कि वह उक्त स्मैक रूद्रपुर से लेकर आ रहे थे और उसे ग्राहक को उपलब्ध कराने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। जबकि फरार तस्कर की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। इधर पुलिस ने चौकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में 10 चालकों के चालान कर 5000, बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग 31 चालान कर 5700 व एक का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 250 रूपये संयोजन शुल्क भी वसूल किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440