समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यहां प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में काफी समय से शराब की तस्कारी कर रहा था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
मुखानी पुलिस एसआई एनएस लटवाल के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में एक युवक कच्ची शराब की तस्करी कर रहा है। जब पुलिस टीम बताए गए पते पर पहुंची तो एक युवक भूसे के ढेर में कुछ छिपाता हुआ नजर आया जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहां तलाशी लेने पर भूसे के गोदाम से पुलिस ने 70 पाउच कच्ची शराब के बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम भुवन आर्या पुत्र स्व. लीलाधर आर्या बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। इधर टीपी नगर पुलिस ने भी आनंदा एकेडमी के पास एक युवक को 30 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुमीत गंगवार पुत्र विजय पाल गंगवार धर्मा बिहार बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



