एसओजी एवं थाना काठगोदाम पुलिस को मिली सफलता, एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस एसओजी की संयुक्त टीम ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक किलो चरस बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गुरूवार को दिन में सूचना मिली कि एक तस्कर चरस का कारोबार कर रहा है। इस सूचना पर काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक तथा नैनीताल एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने टीम तैयार कर चम्बल पुल दमुवाढूंगा के पास चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने एक किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की मूल निवासी ग्राम देवलिखाल पो0 जाख, तहसील जैती जिला अल्मोड़ा 40 वर्षीय कुंवर सिंह पोखरियाल पुत्र देव सिंह पोखरियाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वर्तमान में आरोपी हल्द्वानी गैस गोदाम रोड छड़ैल में रहता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चरस के स्रोत की जानकारी जुटा रही है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम:
1- काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक
2- एसओजी प्रभारी नन्दन सिह रावत
3- उ0नि0 फ़िरोज़ आलम (चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम)
4- कानि0 रामानन्द सागर
5- कानि0 उमेश प्रसाद
6-कानि0 अशोक रावत
7- कानि0 भानू प्रताप

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440