कुछ फुटवियर अच्छे और कम्फर्टेबल नज़र आने के बावजूद पैरों में काटते हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं राहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लोग अपने पैरों के लिए अच्छे से अच्छे जूते, चप्पल और सैंडल का चुनाव करते हैं। मगर, कुछ फुटवियर अच्छे और कम्फर्टेबल नज़र आने के बावजूद पैरों में काटते हैं। ऐसे फुटवियर को थोड़ी देर के लिए भी पहनना मुश्किल हो जाता है। थोड़े समय ही ऐसे फुटवियर पहनने की वजह से पैरों में घाव, जलन और रैशेज़ की प्रॉब्लम होने लगती है।

अपने लुक को बेहतर करने के लिए ड्रेसिंग एक्सेसरीज़ और मेकअप के अलावा फुटवियर पर ध्यान देना भी बहुत ज़रूरी है। लोग अपने लिए अच्छे से अच्छे फुटवियर का चुनाव करते हैं। लेकिन क्या हो जब आपकी पसंद ही परेशानी का सबब बन जाए। जी हां, कुछ जूते सैंडल्स ऐसे होते हैं, जिनकी वजह से पैरों में घाव हो जाते हैं। ऐसे में आपके लिए कोई भी फुटवियर पहनना मुश्किल हो जाता है। इसलिए जानिए कैसे इस समस्या से आपको राहत मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

दरअसल शूज, स्लीपर या सैंडल खरीदते समय हमारा ध्यान इस बात पर होता है कि फुटवियर हमारे पैरों पर कैसे दिख रहे हैं। इसी वजह से हम उनकी बारीकियों पर गौर नहीं कर पाते हैं। थोड़ी देर की पसंद बाद में पैरों में कांटे सरीखे मालूम होती है और फुटवियर टाइट या कम चौड़ाई होने की वजह से पैरों में चुभने लगते हैं। ऐसे में पैरों पर कट लगना, सूजन, छाले और घाव होना स्वाभाविक रहता है। हालांकि इन समस्याओं से घरेलू नुस्ख़े आजमा कर छुटकारा पाया जा सकता है, जिससे पैरों की सारी परेशानियां चुटकियों में दूर हो जाएगी।

नारियल का तेल होगा मददगार
पैरों का घाव भरने और जलन से राहत पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर घाव ज्यादा गहरा है, तो नारियल की पत्तियों को जलाकर राख बना लें। अब इसे नारियल के तेल में मिलाकर घाव पर लगाएं। इससे न सिर्फ आपके पैरों का घाव जल्दी भरने लगेगा बल्कि घाव के निशान भी कुछ समय में गायब हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   16 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शहद की लें मदद
शहद पैरों पर लगी चोट के दर्द और जलन को कम करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से पैरों को मॉइश्चर मिलता है और आपके पैर जल्दी ठीक होने लगते हैं। बेहतर नतीजों के लिए आप जैतून के तेल में शहद मिलाकर घाव पर अप्लाई कर सकते हैं. इससे घाव का निशान भी आसानी से कम किया जा सकता है।

चावल का आटा लगाएं
चावल का आटा पैरों के डेड स्किन सेल्स को रिमूव करके घाव भरने और चोट के निशान को दूर करने में मददगार होता है। इसके लिए आप चावल के आटे में थोड़ा सा पानी मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे घाव पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से पैरों को धो लें।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल पैरों की त्वचा को हील करके जलन से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से पैरों के घाव भी जल्दी ठीक होने लगते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440