समाचार सच, हल्द्वानी। चाकू से मां का गला रेत मौत के घाट उतारने के आरोपी पुत्र को पुलिस ने कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पारिवारिक विवाद के चलते पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बीती रात मृतका के घर पर पहरा भी दिया। बता दें कि करायल जौलासाल में रविवार सुबह सेना से सेवानिवृत्त आनरी कैप्टन राजेंद्र सिंह शाही की 65 वर्षीय पत्नी हीरा देवी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद परिवार के सदस्यों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई गई। इस दौरान मृतका के सबसे छोटे बेटे राहुल उर्फ राजा ने जुर्म कबूलते हुए कहा कि तड़के तीन बजे सब्जी काटने वाले चाकू से उसने ही मां का कत्ल किया था। जांच में यह बात सामने आई थी कि राहुल लंबे समय से बेरोजगार था। इसलिए मां हीरा देवी अक्सर उसे कोई काम-धंधा करने के लिए टोकती थी। शनिवार रात भी मां ने उससे कुछ कह दिया। जिसके बाद राहुल ने मर्डर की प्लानिंग बना ली। और मां का गला चाकू से रेत दिया था। वहीं, घर में जांच के दौरान भी परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए झगड़ऩे को तैयार थे। जिसे देखते हुए पुलिस ने किसी और अनहोनी की संभावना के मद्देनजर रात में मृतका के घर के आस-पास पहरा भी दिया। आशंका थी कि घर के सदस्य फिर आपस में न झगड़ने लगें। सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी राहुल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












