दिल्ली से घर लौट रहा था बेटा, रास्ते में मौत ने रोका सफर… टांडा जंगल में अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

चार साल से दिल्ली में नौकरी कर रहा था युवक, नैनीताल लौटते वक्त हादसे का शिकार, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

समाचार सच, रुद्रपुर। दिल्ली से अपने घर लौट रहे नैनीताल निवासी 24 वर्षीय युवक का सफर बीच रास्ते में ही हमेशा के लिए थम गया। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित टांडा जंगल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, जबकि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हादसा सिडकुल चौकी क्षेत्र के टांडा जंगल के समीप हुआ। नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र के ग्राम राशिल निवासी कुंदन सिंह सम्मल (24) दिल्ली से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में गुलदार का खूनी आतंक! घास काटने गई महिला को जंगल में घसीट ले गया, मौके पर मौत से गांव में दहशत

सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि कुंदन सिंह पिछले करीब चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में अहम भूमिका निभा रहे थे। वह अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे थे। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं, जबकि उनके पिता खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में शिक्षक विकास कार्यशाला का सफल आयोजन

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के कारणों की भी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

सिडकुल चौकी के एसएसआई अनिल मेहता ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच जारी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440