सपा ने लगाया भाजपा सरकार पर युवाओं से छल करने का आरोप

खबर शेयर करें

कार्यकर्ताओं ने सीएम को प्रेषित ज्ञापन में युवाओं को रोजगार के रास्ते खोले जाने की मांग

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सीएम को प्रेषित ज्ञापन मेें युवाओं को रोजगार के रास्ते खोले जाने की मांग की। इस दौरान सपाईयों ने भाजपा सरकार पर युवाओं से छल करने का आरोप भी लगाया।

ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने कहा कि कहा गया है कि देश व प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन युवाओं के लिए रोजगार के संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 2 करोड़ और 1 लाख नौकरियां हर साल नौजवानों को देने का वादा चुनाव के समय किया था, लेकिन आज तक इस वायदे को पूरा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा कोई भी नया उद्योग न लगाने व सरकारी नौकरियों में नई भर्ती न खोले जाने से हजारों नौजवान बेरोजगारी की स्थिति में जीने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार इस और मूक दर्शक बनी हुई है। उत्तराखंड में सिडकुल में कई उद्योग बंद हो चुके हैं और कई बंद होने के कगार पर हैं। इन उद्योगों में कार्यरत रहे नौजवान अब बेरोजगार हो गये है। जबकि इन उद्योगों के बंद होने पर प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठी हुई है। जिसके चलते प्रदेश से पलायन लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर सरकार शीघ्र ही युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कारगर कदम उठाती है तो उनको मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ओम राठौर, बृजेश टम्टा, रोहित लोधी, दीपक कश्यप, मोहम्मद दिलशाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440