एसपी सिटी व सीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया भोजन-पानी वितरण वाहन को रवाना

खबर शेयर करें

-मिशन हल्द्वानी कोरोना मुक्त टीम ने महानगर में 300 से अधिक भूखे-प्यासे लोगों को बांटा भोजन व पानी
-एसपी सिटी व सीओ ने इस कार्य के लिये की टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा

समाचार सच, हल्द्वानी। मिशन हल्द्वानी कोरोना मुक्त टीम ने शनिवार को महानगर में लगभग 300 से अधिक भूखे-प्यासे लोगों को भोजन व पानी का वितरण किया। इससे पूर्व कोतवाली के समीप एसपी सिटी डॉ0 जगदीश चन्द्र तथा सीओ शांतुन पाराशर ने संयुक्त रूप से हरी दिखाकर भोजन-पानी वितरण वाहन को रवाना किया। एसपी सिटी तथा सीओ ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए मिशन हल्द्वानी कोरोना मुक्त टीम भूरि-भूरि प्रशंसा की।

टीम का कहना है कि गोल्डन ग्लोबन फर्नीचर के स्वामी विपिन गुप्ता तथा उनकी पत्नी कविता गुप्ता के सहयोग व प्रेरणा से ही उक्त सेवा का कार्य सफल हो पाया है। उन्होंने बताया कि 300 लोगों के खाने पैकिट व 30 पेटी पानी की बोतल की व्यवस्था गोल्डन ग्लोबन फर्नीचर द्वारा ही करवायी गयी थी। टीम का यह भी कहना था कि कोविड-19 नियम के अनुसार ही पूरा खाना तैयार किया गया था।
आपको बता दें कि टीम द्वारा आममानस को मास्क ठीक से पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने, हाथों को सेनेटाइज करने, घरों जरूरी कार्य पड़ने पर ही निकले के साथ-साथ टीकाकरण अवश्य करने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।
टीम में मुख्य रूप से अमित गुप्ता, राहुल राठौर, निहाल सक्सेना, आकिव शाहबाज, अंकित शर्मा, कृष्णा कफटियाल, विकास दिवाकर, विशाल दिवाकर, कामरान खान आदि सेवकजन शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन पहले शुरू हुआ ट्रैफिक, बारिश में बैठी एप्रोच रोड… देहरादून में करोड़ों के पुल पर उठे निर्माण गुणवत्ता के सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440