ब्लड बैंको में रक्त की कमी को देखते हुए सपा ने लगाया रक्तदान शिविर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। चोरगलिया रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित इस शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक सपा प्रदेश प्रमुख शुऐब अहमद ने बताया कि कोरोना संक्रमकाल के चलते रक्त की आवश्यकता बढ़ गई है। डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय व बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी है। जिसे देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। दान किये गये रक्त से किसी गंभीर रोगी को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। इसलिए हमें स्वयं रक्तदान के प्रति आगे आने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। शिविर में डॉ शालिनी, डॉ दीपा, डॉ कविता आदि ने रक्त एकत्र किया। दर्जनों लोगों ने इस शिविर में रक्तदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जियाउद्दीन कुरैशी, मोहम्मद इकराम, अफसर उर्फ मल्लू, मोहम्मद जुनैद, अख्तर अली, मुक्ता अहमद, अब्दुल कवि, अमीर अहमद, योगेश भारद्वाज, रहनुमा इकराम, अब्दुल मोईद, वारिस, राजा सैफी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440