सपा सभी 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जारी किया संकल्प पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आगामी विधानसभा को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा तैयारियों को अंजाम देते हुए पार्टी का संकल्प पत्र लोगों के घर-घर जाकर उसे बांटने का कार्य करेगी। उक्त विचार सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शुऐब अहमद ने यहां पार्टी कार्यालय में संकल्प पत्र जारी करते हुए कहे।

इस मौके पर प्रदेश प्रमुख ने कहा कि पार्टी द्वारा चार पन्नों का संकल्प पत्र बनाया है। पार्टी द्वारा प्रदेश के विकास के लिये 1994 में कौशिक समिति का गठन किया गया था। वहीं 2013 में आपदा आने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों को बचाने वाली एक महिला को पांच लाख रुपये देकर सम्मानित भी किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश को लूट कर सिर्फ अपना पेट भरा है। आज तक गरीबों को कुछ भी सुख सुविधा नहीं मिल पायी है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिये पहाड़ पर एक भी अस्पताल दोनों दलों के नेता 21 साल सत्ता में रहने के बाद भी नहीं बना पाये। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

पार्टी महासचिव संजय सिंह कहना था कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार गरीबों का इलाज कराने में भी विफल रही है और वर्तमान में वैक्सीनेशन कार्य भी सुचारू रूप से नहीं चला पा रही है। जहां गरीब मंहगाई व बेरोगारी से त्रस्त है वहीं सत्ता रूढ़ दल पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी एक स्थाई मुख्यमंत्री नहीं दे पाया है। इससे पूर्व पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा

संकल्प पत्र जारी करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रदेश सचिव अब्दुल कवि, जिलाध्यक्ष जियाउद्दीन कुरैशी, जिला महासचिव मोहन चन्द्र काण्डपाल व नगर अध्यक्ष अख्तर अली उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440