विधानसभा अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात 

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण की रिपोर्ट प्राप्त होने पर की गई कड़ी कार्यवाही के बाद राज्यपाल रि. ले. जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को विधानसभा में नियम विरुद्ध तदर्थ नियुक्तियों पर प्राप्त जांच रिपोर्ट और उस पर लिये गए निर्णयों से अवगत कराया। वहीं राज्यपाल ने भी निर्धारित समय के पूर्व जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विशेषज्ञ समिति के प्रयासों को सराहा और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णयों पर संतोष व्यक्त किया, तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे जिम्मेदारी; दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440