भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का स्पेशल टास्क फोर्स ने किया पर्दाफाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पर्दाफाश कर दिया है। गड़बड़ी करने वाले छह आरोपितों को एसटीएफ ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जांच एसटीएफ को सौंपी थी। बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार और पांच दिसंबर 2021 को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में हुई अनियमितता/गड़बड़ी के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440