तेज रफ्तार कार ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जिले के विकासनगर में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा तब हुआ जब सहारनपुर से विकासनगर की ओर जा रही पिकअप को, विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप के चालक और उसमें सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। हादसे की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440