अंकुरित लहसुन को अपनी रोजमर्रा के जीवन में शामिल करके पाएं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अधिकांश लोग अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण सही आहार नहीं ले पाते हैं। जिससे न केवल पोषक तत्वों की कमी के कारण उनका स्वास्थ्य काफी हद तक प्रभावित होता है, बल्कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उन्हें समय से पहले ही कई गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। लेकिन आप अपने आहार में अंकुरित लहसुन को शामिल करके स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

दरअसल, अंकुरित लहसुन प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट और डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही इसके एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं पुराने यानी अंकुरित लहसुन में ताजा लहसुन की तुलना में एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए विशेषज्ञ भी अंकुरित लहसुन खाने की सलाह देते हैं। तो आइए जानते है अंकुरित लहसुन के कुछ अनोखे फायदों के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें -   16 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कैंसर से लड़ने में मददगार
कैंसर आज पूरी दुनिया में गंभीर बीमारियों में से एक है। यह बीमारी जितनी खतरनाक है इसका इलाज उतना ही मुश्किल है। वहीं, लहसुन कैंसर होने की संभावना को भी कम करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण कैंसर से निपटने में कारगर होते हैं।

लहसुन दिल को स्वस्थ रखता है
अंकुरित लहसुन में एंजाइम तत्व पाए जाते हैं। जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं रोजाना अंकुरित लहसुन का सेवन करने से हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

लहसुन इम्युनिटी बढ़ाता है
अंकुरित लहसुन एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी कारगर है। यही कारण है कि लहसुन का सेवन संक्रमण और वायरस को दूर रखने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

स्ट्रोक का खतरा कम होगा
शरीर के किसी भी हिस्से में बार-बार खून जमा होने से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन एंजाइम से भरपूर होने के कारण लहसुन का सेवन स्ट्रोक की संभावना को कम करने में कारगर है। वहीं दूसरी ओर अंकुरित लहसुन में नाइट्राइट्स पाए जाते हैं, जो धमनियों को पतला करके खून को जमने से रोकता है और शरीर में रक्त संचार को बेहतर करने का काम करता है।

लहसुन में एंटी एजिंग गुण होते हैं
लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर आप बढ़ती उम्र के असर से भी बच सकते हैं। इसके साथ ही लहसुन के सेवन से झुर्रियों, नाखूनों और मुंहासों की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440