महिला की अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज, यह है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी दून में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की अश्लील फोटो बनाकर एक आरोपी ने उसे ही भेज दी। इसके बाद ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मामले में महिला की तहरीर पर 26 मई को राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला रिटायर सिविल सेवा अफसर परिवार से जुड़ी हैं। उन्हें बीते 24 मई को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने महिला से तत्काल उनका व्हाट्सएप चेक करने को कहा।

महिला ने देखा तो आरोपी महिला की प्रोफाइल फोटो को मॉर्फ कर उसे अश्लील बनाकर भेजा हुआ था। यह देखकर महिला हैरान रह गई। उन्होंने राजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी करनपुर क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440