प्रदेश प्रभारी अजय कुमार लल्लू करेंगे ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ में प्रतिभाग: विजय सारस्वत

खबर शेयर करें

State in-charge Ajay Kumar Lallu will participate in “Join hand to hand campaign”: Vijay Saraswat

समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्या कुमारी से कश्मीर तक आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की अपार सफलता के उपरान्त देशभर में आयोजित किये जा रहे ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के तहत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार लल्लू 9 फरवरी से गढ़वाल मण्डल के विभिन्न जनपदों में अभियान में प्रतिभाग करेंगे इस दौरान उनके साथ गढ़वाल लोकसभा के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं लोकसभा संयोजक मनीष खण्डूरी भी शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में आज भी बारिश-बर्फबारी के संकेत, मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ी

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार लल्लू 9 फरवरी 2023 को 11 बजे नरेन्द्रनगर एवं 3 बजे देवप्रयाग में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रतिभाग करेंगे। दिनांक 10 फरवरी, को 10ः30 बजे श्रीनगर एवं 2 बजे पौडी में तथा 11 फरवरी को 10 बजे रूद्रप्रयाग, 12ः30 बजे गौचर, 2ः30 बजे कर्णप्रयाग में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रतिभाग करने के उपरान्त दिनांक 12 फरवरी को 10 बजे गोपेश्वर, 12 बजे पीपलकोटी एवं 2 बजे जोशीमठ एवं 13 फरवरी को 10ः30 बजे सिमली, 12 बजे नारायणबगड़, 1ः30 बजे थराली एवं 4ः30 बजे गैरसैण में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   जेईई (मेन) 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के छात्रों की दमदार उपलब्धि, क्षेत्र में हर्ष की लहर

विजय सारस्वत ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक जनसम्पर्क एवं जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियां तथा राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे एवं करन माहरा का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी जनता तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि प्रथम चरण में गढ़वाल मण्डल के उपरान्त दूसरे चरण में कुमाऊं मण्डल के सभी लोकसभा एवं विधानसभा क्षत्रों में बूथ स्तर तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की यात्रायें निकाली जायेगी। इस कार्यक्रमों में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागण प्रतिभाग करेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440