जेईई (मेन) 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के छात्रों की दमदार उपलब्धि, क्षेत्र में हर्ष की लहर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चार प्रतिभाशाली छात्रों ने उच्च प्रतिशत अंक हासिल कर यह साबित किया कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय के छात्र दिव्यांश जोशी ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा जन्यु कांडपाल ने 93.8 प्रतिशत, किसलय बिनवाल ने 92.3 प्रतिशत तथा आराध्या भट्ट ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन को दिया।

यह भी पढ़ें -   रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को नमन, दोषियों को सजा दिलाने की उठी मांग

विद्यालय सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और यह सफलता उसी समर्पण का सशक्त प्रमाण है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: अष्टमी श्राद्ध शनिवार, 03 अक्टूबर को किया जायेगा, कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440