अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनका पार्टी में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खानपुर से पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी के कांग्रेस में आने से पार्टी हरिद्वार में और मजबूत होगी।

उन्होंने उत्तराखंड किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील राठी को इसका श्रेय दिया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में मंगलवार को विनोद चौधरी अपने समर्थकों के साथ विधिवत कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान हरीश रावत ने पत्रकारों से बाचतीत में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भारी बारिश के प्रदेशभर में व्यापक नुकसान पहुंचा है। सरकार चपलता दिखाए और प्रभावित परिवार को हर संभव मदद दें।

यह भी पढ़ें -   लोहाघाट में सीएम धामी का दौराः बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण, होली मिलन में दिखी सांस्कृतिक झलक

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विनोद चौधरी का पार्टी में स्वागत है। उनके साथ हरिद्वार के 70 से अधिक जनों ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान कांग्रेस की गढ़वाल मंडल की प्रवक्ता गरिमा दसोनी, संग्राम पुंडीर मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440