पावर बैंक साइबर ठगी मामले में एसटीएफ को मिली 19 और शिकायतें

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पावर बैंक एप से की गई ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ के पास दिन ब दिन शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। 19 नई शिकायतें एसटीएफ को प्राप्त हुईं। जिनमें अभी बड़ी रकम ठगे जाने की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जांच में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए कई टीमें अन्य राज्यों के लिए भी रवाना की गई हैं। फर्जी कंपनियों में निवेश के नाम पर पावर बैंक एप से करोड़ों की ठगी के मामले में शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। चीन से एप का संचालन कर भारत में दर्जनों लोग को चूना लगाने का यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई के बाद दिल्ली और बेंगलूरू में भी इस मामले में गिरफ्तारियां हुईं और जांच अब भी जारी है। अब तक इस साइबर फ्राड में पांच सौ करोड़ से अधिक की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। दून में भी निवेश कर ठगी के शिकार बढ़ते जा रहे हैं। 19 नई शिकायतों के अलावा पूर्व में 25 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पहले बड़ी रकम से जुड़ी शिकायतों की जांच की जा रही है। संबंधित खातों में हुए ट्रांजेक्शन के आधार पर खाते फ्रीज कराने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा एसटीएफ की टीमें अन्य राज्यों में भी रवाना की गई हैं। जो वहां पड़ताल में सामने आए बैंक खाताधारक की तलाश कर रहे हैं। पावर बैंक एप साइबर फ्राड में बेंगलुरू में भी छह कंपनियों के डायरेक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें तीन उत्तराखंड में ठगी से संबंधित हैं। ऐसे में उत्तराखंड एसटीएफ उक्त आरोपितों को बी-वारंट पर दून लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के डायरेक्टरों से पूछताछ के बाद जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440