UKSSSC परीक्षा घोटाले के अभियुक्तो की जमानत निरस्त कराने के लिये उच्च न्यायालय में अपील करेगी एसटीएफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में UKSSSC परीक्षा घोटाले से सम्बन्धित प्रकरणो मे जमानत हुये अभियुक्तो की जमानत निरस्त कराने के लिये एसटीएफ उच्च न्यायालय में अपील करेगी।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा वर्ष 2016 में हुई धाधंली के संबंध में सर्तकता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून में पंजीकृत मु.अ.सं. संख्या-1/2020 धारा 420, 465, 467, 468, 471, 409, 201, 120 बी, भा.द.वि. एवं धारा 13(1)डी सपठित धारा 13(2) भ्र.नि.अधि. जिसकी विवेचना उत्तराखण्ड शासन के आदेश से वर्तमान में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   गुलदार की खाल के साथ तस्कर दबोचाः चल्थी चेकपोस्ट पर पुलिस-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

उक्त अभियोग में अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के बावजूद भी अभियुक्त हाकम सिंह एवं संजीव चौहान की जमानत अपर जिला एवं सत्र न्यायालय देहरादून द्वारा 30 जनवरी 2023 को स्वीकृत की गयी है। उल्लेखनीय है कि अन्य पंजीकृत अभियोगों में जमानत निरस्त होने के कारण अभियुक्त जेल में ही रहेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440