खैरना-गरमपानी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, व्यापार हितों के संरक्षण का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल (खैरना-गरमपानी)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई खैरना-गरमपानी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और क्षेत्रीय विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हितों के संरक्षण और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

समारोह में जिलाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नैनीताल बिपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष एवं सह चुनाव प्रभारी प्रवीण सिंह पाटवाल, ब्लॉक प्रमुख एवं संरक्षक अंकित साह, जिला सचिव एवं मुख्य चुनाव अधिकारी भास्कर तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भीमताल पंकज जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सुबह 5 बजे बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, 108 मामलों में एफआईआर की तैयारी; मीटर सीज

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष नीरज जलाल, महामंत्री भगवान सिंह गौणी, उपाध्यक्ष वसंत गोस्वामी, उपाध्यक्ष रक्षित साह, सचिव प्रहलाद सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश पलड़िया और संगठन मंत्री मनोहर सिंह बिष्ट शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में गरबा की धूम, दही हांडी में भी दिखा विद्यार्थियों का दम, यमुना और गंगा सदन ने मारी बाजी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440