डीपीएस हल्द्वानी के छात्रों ने लहराया परचम, कक्षा 10 में शानदार परिणाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड () द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद प्रभावशाली रहा, जिसमें छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

विद्यालय के मेधावी छात्रों में गर्वित पांडेय ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हर्षिता महतोलिया ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा कनिष्क जोशी और कृतिका तड़ागी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री धामी 9 को हल्द्वानी पहुंचेंगे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में होंगे शामिल

विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पुलिस ने कसी कमर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440