युवाओं के लिए सुनहरा मौकाः कुमाऊं विश्वविद्यालय में 62 पदों पर भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के कुल 62 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा। ये पद कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयोंकृजैसे हिंदी, राजनीति विज्ञान, भूगोल और केमिस्ट्रीकृके लिए निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है, साथ ही नेट या सेट परीक्षा उत्तीर्ण होना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ हेली सेवा: आज शाम 6 बजे से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, 22 अप्रैल से उड़ानें

चयन प्रक्रिया 100 अंकों के स्क्रीनिंग स्कोर कार्ड के आधार पर होगी, जिसमें से शीर्ष 30 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 3 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440