छात्र हर्षित बिष्ट के साथ मारपीट करने वालों को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Lalkuan police arrested those who assaulted student Harshit Bisht

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुंआ। विगत दिनों छात्र से मारपीट करने वालों को लालकुंआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की है।

ज्ञात हो कि लालकुंआ गोपीपुरम हल्दूचौड़ नवासी खीम सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी कि उनके पुत्र हर्षित बिष्ट पर अज्ञात लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस संबंध में लालकुआं कोतवाली ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

उक्त मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उक्त मारपीट की घटना में संलिप्त लड़कों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु अधीनस्थों अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एसपी सिटी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी लालकुंआ श्रीमती संगीता के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक डी0आर0 वर्मा के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई टीम के द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जिसमें हर्षित बिष्ट के साथ मारपीट करने वाले 03 लड़के प्रकाश में आये जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी 2 लड़़कों संदीपक गिरी पुत्र राजेन्द्र गिरी निवासी दुर्गापालपुर, हल्दुचौड़, गोपाल सिंह गैढ़ा पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मोटाहल्दू को डुगरपुर हल्दूचौड से गिरफ्तार तथा अन्य 1 नाबलिग लडकें को उसके भाई के संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु चौकी हल्दूचौड़ ले जाया गया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

पुलिस टीम में उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, कां0 अनिल शर्मा, मनीष, गुरमेज सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440