आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के छात्रों ने 12वीं बोर्ड में लहराया परचम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि 18 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की छात्रा सिया धामी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सिया ने दो विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अपने नाम की। इसके अलावा रसनीत कौर ने 94.8 प्रतिशत और धैर्य कमल पांडेय ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हथकरघा से आत्मनिर्भरता की राह: भवाली में जुटे 60 बुनकर-कारीगर, बाजार और बैंकिंग सुविधाओं पर हुआ मंथन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440