समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा गैस गोदाम रोड पर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना वाहन संख्या UK04CB0123 की बताई जा रही है। आग लगते ही ट्रक चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया।
सौभाग्य से, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से एक गंभीर दुर्घटना टल गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



