आत्महत्या: ट्रेन से टकराकर युवक ने दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून के बद्रीपुर रेलवे फाटक से माजरी रेलवे फाटक के बीच एक व्यक्ति ने ट्रेन से टकराकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नेहरू कालोनी पुलिस को आज 112 के माध्यम से सूचना मिली की बद्रीपुर रेलवे फाटक से माजरी रेलवे फाटक के बीच एक व्यक्ति ने ट्रेन से टकराकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर चौकी जोगीवाला पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची तो मौके पर एक व्यक्ति रेल पटरी पर पड़ा मिला।

जिसके सिर का ऊपरी हिस्सा कटा हुआ था, जिस की मौके पर मृत्यु हो गई थी। मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला, अन्य कोई आईडी नहीं थी। मृतक के घरवालों को फोन करने पर मृतक की पहचान महेंद्र कुमार पुत्र राम निवासी गांव बरवाड़ा थाना सामोद जिला जयपुर राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -   रक्षाबंधन पर धामी सरकार का ‘महिला गिफ्ट पैकेज’! 60 की उम्र से रोडवेज फ्री, 10 पिंक ई-बस और हाईटेक टॉयलेट का ऐलान

जो क्लेमेंटाउन में आर्मी में नौकरी करता था। जिसको लेकर उसके परिजन आज राजस्थान से देहरादून आ रहे थे, तो आईएसबीटी के पास ऑटो लाने के बहाने से भाग गया और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम दिखाएगा तेवर! पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली-भूस्खलन का खतरा

Suicide: A young man killed himself by hitting a train

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440