अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद से भावुक हुए सुमित हृदयेश, कहा-जनसेवक के रूप में समर्पित रहकर होगा हल्द्वानी का समग्र विकास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बुधवार को भारी बारिश के चलते यहां के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान मिले अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश भावुक होते हुए कहा कि वे हमेशा हल्द्वानी की सेवा में एक जनसेवक के रूप में समर्पित रहकर हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ने बारिश के बीच बाजार क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी, नया बाजार, मीरा मार्ग, साहूकार लाइन, होलिका ग्राउंड, सिंधी चौराहा, मंगलपडाव, कालाढुंगी चौराहा के साथ-साथ वार्ड 28 अंतर्गत एफटीआई तथा वार्ड 18 अंतर्गत मुनगली गार्डन, भोलानाथ बगीचा, रमन मार्केट, रिफ्यूजी क्वार्टर आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उनका कहना था कि उन्हें जनसमर्थन ने यह दर्शा दिया कि जनता के मन में स्व. इंदिरा हृदयेश जी की यादें अमिट है और उनमें वे इंदिरा हृदयेश का अक्स देखते है।

यह भी पढ़ें -   24 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जनसंपर्क कार्यक्रम में पार्षद इमरान खान, संजू पाना, कैलाश साह, पंडित मदन मोहन जोशी, कमल मेहरा, जीवन कार्की, नवीन पांडे, अभिषेक मिश्रा, मोहन आर्य, जयकरन, सती जी, जगमोहन बगड़वाल, बब्लू रावत, प्रिया गुप्ता, गोपाल बोरा, सीमा बिष्ट, काजल बोरा, पार्वती देवी, मीना आर्य, कमला, हेमा, काजल राठौर, चम्पा देवी, अपर्णा, इंदु, हंसी नेगी, रिया प्रजापति, तारा आर्य, खुशी नागर, ममता आर्य, दीपक, रीतू, कन्नू परगाई, विपिन सनवाल, किशोर जोशी, गोविन्द बगड़वाल, विशाल भारती आदि समर्थक मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें -   नौतपा 2026: क्या है नौतपा? जानें इसके कारण और लक्षण

इधर देर सायं स्वराज आश्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला के पहुंचने में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में मीडिया चेयरमैन श्री सुरजेवाला ने उपस्थित कार्यकताओं को दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने की बात कही।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440