संघर्ष सेवा सहयोग समिति के शुभारंभ पर होगा 7 को सुंदरकांड पाठ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामभक्ति और सेवा की भावना के संग शहर में एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है। संघर्ष सेवा सहयोग समिति के शुभारंभ अवसर पर 7 अक्टूबर मंगलवार को सायं 3 बजे प्राचीन श्री राम मंदिर, रामलीला मोहल्ला, हल्द्वानी में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए समिति की संस्थापक योगिता बनौला ने बताया कि संघर्ष सेवा सहयोग समिति का उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति अपने जीवन में भक्ति और सेवा का समन्वय करे। सुंदरकांड पाठ के माध्यम से हम समाज में सकारात्मकता और भक्ति की ऊर्जा फैलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने सभी समाज सेवी एवं श्रद्धालुओं को इस आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440