हल्द्वानी में सुराज सेवा दल ने मनाया तिरंगा उत्सव, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन फिरोज खान रहे मुख्य आकर्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुराज सेवा दल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा और उत्सव ने पूरे शहर में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन फिरोज खान (महाभारत के कुंतीपुत्र अर्जुन के रूप में प्रसिद्ध) ने विशेष रूप से शिरकत की। इस आयोजन ने हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस का उत्साह दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति और संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य के सभी हिस्सों में ऐसे आयोजनों को विस्तार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।

कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि हल्द्वानी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तिरंगा उत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यह मुहिम युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी और इस वर्ष आयोजन का 10वां वर्ष था।

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

कार्यक्रम में दिल्ली से प्लेबैक सिंगर राहुल सिंह, लखनऊ से अजीज खान, कविता बेलवाल, विजय मेहता और अन्य गायकों ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया।

इस मौके पर विष्णु दत्त उपाध्याय, विनोद पाठक, बालवीर बपिला, डी.के. भट्ट, अमित चौहान, दीपक जोशी, नुसरत वारसी, सुनीता भट्ट, दीप्ति तिवारी सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440