रुद्रपुर सिडकुल में मजदूरी करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। सिडकुल में मजदूरी करने वाले युवक की शनिवार को अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक पिथौरागढ़ का रहने वाला है। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम कुकरोली निवासी 23 साल का गोविंद सिंह सामंत पुत्र खुसमान सिंह ट्रांजिट कैम्प के सिडकुल ढाल में किराए में रहता था। वह सिडकुल में मजदूरी करता था। बीती रात्रि यानि शुक्रवार को अचानक उसके पेट मे दर्द हुआ था। गोविंद के दोस्त उसे जिला अस्पताल में उपचार के बाद वह उसे लेकर घर वापस आ गए। शनिवार सुबह जब गोविंद के दोस्त उसके कमरे में पहुंचे तो उसने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा। दोस्त द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इधर थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440