कोटद्वार से युवती के साथ घूमने आए युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मौत, जांच जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। कोटद्वार से नैनीताल घूमने आए एक युवक की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी महिला मित्र के साथ यहां आया था। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक और उसकी महिला मित्र नैनीताल के एक होटल में ठहरे हुए थे। रात में युवक की हालत अचानक खराब होने पर होटल स्टाफ की मदद से उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को भी सूचित किया। परिजनों ने बताया कि दोनों कुछ दिन पहले घूमने के लिए नैनीताल आए थे।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन नैनीताल पहुंच चुके हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल के चिकित्सक सुनील कुमार के अनुसार, युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440