उत्तराखण्ड में विदेशी महिला टोडोस डेनिस क्रिस्टीना की संदिग्ध मौत, होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से गई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के टिहरी जिले के तपोवन क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रोमानिया निवासी 30 वर्षीय टोडोस डेनिस क्रिस्टीना के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, क्रिस्टीना 6 अप्रैल से तपोवन के एक होटल में ठहरी हुई थी। घटना 9 अप्रैल तड़के करीब 3रू30 बजे की बताई जा रही है, जब वह एक अन्य होटल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें -   उद्घाटन से पहले ही ‘ग्लास ब्रिज’ पर सवालः ऋषिकेश में बजरंग सेतु का कांच चटका

होटल स्टाफ ने तुरंत उसे उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले महिला का व्यवहार कुछ असामान्य देखा गया था।

यह भी पढ़ें -   12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे, किच्छा में सतर्कता की बड़ी कार्रवाई

पुलिस को आशंका है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती थी। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। साथ ही रोमानियाई दूतावास को भी सूचना दे दी गई है।

फिलहाल महिला का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई दूतावास के निर्देश मिलने के बाद ही की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440