धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कुमाऊं संभाग कार्यालय में बांटी मिठाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि श्री धामी के विकास, समर्पण और प्रयास के सरलीकरण, समाधान, विस्तारीकरण और संतुष्टि के सिद्धांत पर चलते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड का सर्वांगीण विकास के सफलतम 100 दिन पूरे हुए हैं।
इस उपलक्ष पर आज भाजपा कुमाऊॅं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महामंत्री प्रदीप जनोटी, कमल नयन जोशी, उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, जिला मंत्री प्रताप बोरा, मण्डल प्रभारी दिनेश खुल्बे, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष मनीष पाल, विनोद जायसवाल, ई दिनेश सिंह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब अली, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेश राजौर, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी, महामंत्री आशा शुक्ला, चित्रा सुयाल, रेनू टंडन, नगर मंत्री राजेंद्र सुयाल, असगर अली, संजय त्यागी, कोषाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजीव कुंवर, जिला महामंत्री रविंद्र बाली, मुकेश बेलवाल , कैलाश भगत, गोविंद सिंह टाकुली, दिनेश बोरा, भरत नेगी, रोहित ठाकुर, प्रेम सिंह पाती, मोहित कांडपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440