ठंडे के मौसम में ऐसे रखें अपनी सेेहत का खास ख्याल, जानिए कुछ जरूरी टिप्स…

खबर शेयर करें

समाचार सच स्वास्थ्य डेस्क। बदलते मौसम के साथ ही अब सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी हो गया है। खासकर सर्दियों के मौसम में सेहत को लेकर कई सावधानियां रखना जरुरी हो गया है। क्योंकि इस मौसम के दौरान स्वास्थ्य खराब होने के अवसर भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में हमें बढ़ती ठंड के साथ ही ऐसी सावधानियों को बरतना बहुत जरुरी हो जाता है जो हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

गर्म कपड़े पहने
सबसे पहले तो ठंड से खुद को बचाने के लिए जरुरी है कि खुद को हमेशा गर्म कपड़ों से ढककर रखें। इस दौरान खासतौर पर अपने कानों और सिर का ध्यान रखें।

ठंडी चीजों का सेवन बंद करें
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ठंडी चीजों का सेवन भी बंद कर दें। ठंडी चीजों से सर्दी-जुकाम होने का खतरा सबसे अधिक होता है।

काढ़े का सेवन करें

नियमित रूप से आप काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं, क्योंकि काढ़ा गर्म होता है जो शरीर में गर्माहट बनाने के साथ ही सर्दी से भी हमें दूर रखता है।

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

व्यायाम करें और सैर पर जाएं
सर्दी के मौसम में रोजाना व्यायाम करना और सुबह की सैर पर जाना काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसा करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

गुनगुना पानी पीए
ठंड के दिनों में ध्यान रहे कि ठंडे की बजाय गुनगुना पानी पीए। गुनगुने पानी से सर्दी और खांसी में भी राहत मिलती है। जबकि ठंडा पानी सर्दी को बढ़ाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440