पीरियड्स में होने वाले दर्द की मुश्किलों को थोड़ा आसान बनाने के लिए लें ये फायदेमंद डिंक्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पीरियड्स के दिन हर महिला या लड़की के लिए सबसे पेनफुल और चौलेंजिंग दिनों में से होते हैं। ये तीन से पांच दिनों का समय काफी मुश्किल से गुजरता है। कमर, पेट और जांघों में तेज दर्द, मूड स्विंगस, कमजोरी, मेंटल ब्रेकडाउन और ना जाने कितनी ही चीजों से एक महिला इस दौरान गुजरती है। कई बार दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि बिना दवाई खाए काम ही नहीं चलता। ऐसे में कुछ इफेक्टिव होम रेडमेडीज का सहारा लिया जा सकता है, जो आपके पीरियड्स को थोड़ा आसान बना सकते हैं। योगा एक्सपर्ट सोनम संधू ने एक बहुत सिंपल और इफेक्टिव होम रेमिडी शेयर की है, आपके इन्हीं मुश्किल दिनों को थोड़ा आसान बनाने के लिए। आइए डिटेल में जानते हैं।

इन 6 दिनों पी लें देसी घी और पानी
योगा एक्सपर्ट सोनम बताती हैं कि अगर आप एक महिला हैं, तो आपको गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी डालकर जरूर पीना चाहिए। हमेशा नहीं लेकिन पीरियड्स शुरू होने से पहले तीन दिन और पीरियड्स के दौरान पहले तीन दिन। कुल मिलाकर अगर आप ये 6 दिन देसी घी डालकर गुनगुना पानी पीती हैं, तो पीरियड्स से जुड़ी आपकी कई परेशानियां खत्म हो जाती हैं। सोनम बताती हैं कि इस रेमेडी को लेने के तीन महीने बाद ही आपके पीरियड्स का दर्द लगभग खत्म हो जाता है। वहीं पीरियड्स रेगुलर समय पर होने लगते हैं और ब्लड क्लॉट की समस्या भी नहीं होती।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन के समय करें ये विशेष उपाय

कैसे काम करती है ये आयुर्वेदिक रेमेडी
एक्सपर्ट सोनम बताती हैं कि देसी घी में गुड फैट होता है और बॉडी के सारे टॉक्सिंस को भी बाहर निकालने का काम करता है। आयुर्वेद में घी को नेचुरल लुब्रिकेंट माना गया है, जो शरीर के अंदरूनी हिस्सों तक हाइड्रेशन और सॉफ्टनेस पहुंचाने का काम करता है। पीरियड्स के दौरान तेज दर्द इसलिए होता है, क्योंकि गर्भाशय में काफी खिंचाव होता है। घी इसी खिंचाव को कम करता है, जिससे दर्द में काफी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   होली में किए गये सरल अचूक उपाय, जिससे सभी तरह का संकट हो दूर

ये महिलाओं जरूर लें
वैसे तो ये आयुर्वेदिक रेमेडी सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ महिलाओं को ये जरूर ट्राई करनी चाहिए। जैसे -जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होता हो, जिन्हें समय पर पीरियड्स ना आते हों या ब्लड फ्लो रेगुलर ना हो, पीरियड्स के दौरान क्लॉट्स यानी थक्के बनते हों। अगर आपको पीरियड्स के दौरान पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं जैसे कब्ज या फिर आप हार्माेनल इंबैलेंस से सफर कर रही हैं, तो आपको देसी घी और गुनगुने पानी वाली ये रेमेडी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440